रायसेन में आयोजित प्रदेश सरकार की उपलब्धि एवं संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री

कुटीर एवं ग्रामोद्योग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री हर्ष यादव 18 जनवरी को रायसेन में प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धि एवं संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री श्री यादव 18 जनवरी को प्रातः 11 बजे देवरी जिला सागर से प्रस्थान कर दोपहर 02 बजे रायसेन स्थित भगवती गार्डन पहुचेंगे तथा प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धि एवं संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री शाम 05 बजे रायसेन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • Related Posts

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…

    देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर

    पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान दोनों आरोपियों को पैर में लगी गोली, प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर मध्यप्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब की तस्करी…