Maharashtra politics: 4 दिन बाद दिल्ली पुलिस का बयान, नहीं हटाई है शरद पवार के आवास की सुरक्षा

नई दिल्ली । राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के नई दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास की सुरक्षा हटाए जाने का मुद्दा गरमाने के बाद दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर सफाई दी है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास की सुरक्षा नहीं हटाई गई है। पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि दिल्ली पुलिस के पर्याप्त कर्मचारी नियमानुसार अपने आवास पर तैनात हैं।

बता दें कि पिछले कई दिनों से एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार के नई दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास से सुरक्षा हटाने का मामला गरमाया हुआ है। सुरक्षा हटाने के मुद्दे पर एनसीपी नेताओं के साथ-साथ शिवसेना ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। खासकर शिवसेना ने बेहद मुखर होकर इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोला था। यहां तक कि शिवसेना के राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ नेता संजय राउत ने सुरक्षा हटाने को चौंकाने वाला फैसला बताया था।

संजय राउत ने केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी इस बात को जानते हैं कि शरद पवार एक सीनियर नेता हैं और वे कई बार खतरे का मुकाबला कर चुके हैं।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि शरद पवार पर पहले भी हमला हो चुका है। इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सुरक्षा हटाई गई और अब शरद पवार साहब की सुरक्षा कम की गई है, जो बेहद गंभीर बात है।

वहीं, महाराष्ट्र सरकार में जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने शरद पवार के आवास की सुरक्षा घटाने को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बना पाने से जोड़ा है।

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि शरद पवार के दिल्ली स्थित पर तैनात दिल्ली पुलिस के सुरक्षाकर्मियों को 20 जनवरी से अचानक हटा लिया गया है।

  • Related Posts

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…

    भारत ने किया स्वदेशी ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण, दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम के लिए बनेगी चुनौती

    भारत ने अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने गुरुवार, 5 नवंबर को स्वदेशी…