इंदौर: जहां हुआ था डॉक्टरों पर हमला, वहीं लोगों ने ताली बजाकर उनका किया स्वागत

इंदौर: इंदौर के टाटपट्टी बाखल में रविवार को अनोखा नजारा देखने को मिला. यहां स्वास्थ्यकर्मियों की टीम का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. लोगों ने कोरोना वारियर्स के सम्मान में ताली भी बजाई. यह वही इलाका है जहां पिछले दिनों मेडिकल टीम पर हमला किया गया था.

रविवार को मेडिकल टीम सिलावट पुरा के टाटपट्टी बाखल में घर-घर जांच करने गई. इन इलाकों में पहुंचते ही मेडिकल टीम का लोगों ने घरों छत से ताली बजाकर गर्मजोशी से स्वागत किया.

आपको बता दें कि इंदौर का यह वही इलाका है जहां 1 अप्रैल को सैंपल लेने गई टीम पर लोगों ने हमला कर दिया था. इसमें एक स्वास्थ्यकर्मी घायल भी हुआ था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. जिसके बाद प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई थी. बाद में सख्ती से चेकअप किया गया जिसमें 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे.

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…