हिमाचल के CM जयराम ठाकुर बोले, ‘भारत से दुनिया को उम्मीद, कोरोना से जंग जीतेगा देश’

नई दिल्ली: हिंदुस्तान ई-विमर्श में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी अहम विषयों पर बेबाकी से वार्ता की. उन्होंने कहा कि बाकी राज्यों की तुलना में हमारा प्रदेश संतोषजनक स्थिति में है और हम इसे कोरोना मुक्त करके ही दम लेंगे. मुख्यमंत्री से ज़ी हिंदुस्तान की खास बातचीत प्रस्तुत है.

ज़ी हिंदुस्तान: पड़ोसी राज्यों की तुलना में हिमाचल प्रदेश बेहतर स्थिति में है. आगे की आपकी सरकार की क्या रणनीति है?
जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश: बाकी राज्यों की तुलना में हिमाचल निश्चित रूप से बेहतर है लेकिन बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. विशेष तौर से जब दूसरे राज्य से हमारे प्रदेश लोग आ रहे हैं तो उसमें हमें हमारे लिए एक संकट सामने आ रहा है कहीं ऐसी परिस्थिति में मामले और ना बढ़ जाए. इसके साथ पूरी सावधानी के साथ काम कर रहे हैं.

ज़ी हिंदुस्तान: लॉकडाउन के भविष्य पर क्या विचार है?
जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश: निश्चित रूप से जो हालात पूरे देश भर में बने हैं उसको अनदेखा नहीं किया जा सकता है. हिमाचल बाकी सभी राज्यों से बहुत ज्यादा बेहतर है लेकिन उसके बावजूद भी हम इस बात से सहमत हैं कि लॉक डाउन समाप्त करने की परिस्थितियां नहीं है. अभी लॉकडाउन के साथ हमको चलना चाहिए और धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल बनती है तो आवश्यक ढील दी जाएगी.

अगर लॉकडाउन बढ़ता है तो गरीब आदमी पर बहुत बुरा असर पड़ेगा. इससे कैसे निपटेंगे ?
जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश: लॉकडाउन में जो इस समय बर्बाद हो रही है वह बहुत बड़ा नुकसान है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि प्रदेश में टूरिस्ट डेस्टिनेशन मनाली और शिमला धर्मशाला है तो पूरी तरह से हमारा सीजन एक तरह से बर्बाद हुआ है और बहुत बड़ा योगदान हमारे नौजवानों पर लेता है टूरिज्म के माध्यम से उनकी आय बनती है इस पर बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है.

जयराम ठाकुर ने कहा कि कठिन परिस्थिति में देश को जिस तरह के नेतृत्व की जरूरत थी, वह नेतृत्व नरेंद्र मोदी जी के रूप में मिला है और अगर अगर प्रधानमंत्री जी एक संदेश देते हैं तो पूरा देश उसको स्वीकार करता है.

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…