फ्लिपकार्ट से फोन, स्मार्ट TV ख़रीदने पर यह सर्विस फ्री, खास ऑफर

नई दिल्ली
अगर आप पॉप्युलर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से कोई प्रॉडक्ट खरीदना चाहते हैं तो यह अच्छा मौका है। फ्लिपकार्ट से कोई भी स्मार्टफोन या Smart TV खरीदने पर इन दिनों यूजर्स को एक बेहद खास सर्विस छह महीने के लिए फ्री में ऑफर की जा रही है। दरअसल, फ्लिपकार्ट की ओर से दिए जा रहे खास ऑफर के तहत स्मार्टफोन या Smart TV खरीदने वाले यूजर्स को 6 महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन फी में ऑफर किया जा रहा है।

फ्लिपकार्ट पर यह ऑफर यूजर्स को लिमिटेड टाइम के लिए ही दिया जा रहा है, ऐसे में फटाफट ऑर्डर करने पर ही आपको फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। शॉपिंग साइट की ओर से ऑफर 18 मई 2020 तक दिया जा रहा है। अगर आप लंबे वक्त से नया स्मार्टफोन या फिर Smart TV खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज या कल में ऑर्डर करना बेहतर होगा। इस तरह करीब 774 रुपये कीमत के बेनिफिट्स यूजर्स को मिल रहे हैं।

इतने का है प्रीमियम प्लान
भारत में यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए फिलहाल यूजर्स को हर महीने 129 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इस सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को ना सिर्फ ऐड फ्री कंटेंट मिलता है, बल्कि वे यूट्यूब ओरिजनल कंटेंट भी ऐक्सेस कर सकते हैं। दूसरा सब्सक्रिप्शन पैक 189 रुपये प्रतिमाह का है, जिसमें फैमिली सब्सक्रिप्शन मिलता है और एक ही पैक से रिचार्ज करवाने के बाद फैमिली के 6 यूजर यूट्यूब प्रीमियम सर्विसेज ऐक्सेस कर सकते हैं।

बैकग्राउंड में चलेंगे विडियो
यूजर्स जो भी स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी खरीदेंगे, उसपर अगले छह महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम फ्री में ऐक्सेस कर सकेंगे। यूट्यूब प्रीमियम का ऐक्सेस लेने के बाद यूजर्स ना सिर्फ प्लैटफॉर्म के गाने डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं, बल्कि यूट्यूब टैब को मिनिमाइज भी कर सकते हैं और बैकग्राउंड में गाने या ऑडियो चलता रहता है। नॉन-प्रीमियम यूजर्स को यूट्यूब ऐप पर ऐड दिखाए जाते हैं और बैकग्राउंड प्ले का ऑप्शन नहीं मिलता, यानी कि ऐप मिनिमाइज करते ही ऑडियो भी बंद हो जाता है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…