कोरोना के कारण उजागर हुआ चीन का चरित्र, अमेरिकी विदेश मंत्री ने कही ये बड़ी बात

वाशिंगटन: COVID-19 संकट पर अमेरिका और चीन के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी का अधिनायकवादी और दुनियाभर में आधिपत्य जमाने की आकांक्षा का चरित्र उजागर हो चुका है.

पोम्पिओ ने कहा, ‘इस कोरोना वायरस के कारण मुझे लगता है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का चरित्र उजागर हो चुका है. हम में से जो भी यह देख रहा है वह दुनिया में इसके खतरे के बारे में बात कर रहा है. हमें अधिनायकवादी सत्ता का चरित्र मालूम है. हम जानते हैं कि जब पत्रकारों को बोलने की स्वतंत्रता नहीं दी जाती तब क्या होता है.’

उन्होंने कहा, ‘हमने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की दुनियाभर में आधिपत्य जमाने की आकांक्षा को भी देखा है. यह बेल्ट एंड रोड परियोजना के जरिए किया जा रहा हो या सरकार द्वारा प्रायोजित अन्य कामों के जरिए किया जा रहा हो.’
पोम्पिओ ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दिसंबर से लेकर इस साल फरवरी तक कोरोना वायरस के बारे में दुनिया से जानकारी छिपाने का काम किया है.

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…