पाकिस्तान के महान स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने की कोहली की तारीफ, कहा- वो अकेले ही पूरी टीम के बराबर है

Pakistans great spinner Sakleen Mushtaq praised Kohli said he alone is equal to the entire teamपाकिस्तान के महान स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने इंग्लैंड के स्पिनरों मोईन अली और आदिल रशीद को भारतीय कप्तान विराट कोहली को पूरी भारतीय टीम की तरह समझने की सलाह देते हुए हमेशा कहा है कि कोहली अकेले ग्यारह के बराबर है.आपको बता दें कि पाकिस्तान के इस दिग्गज स्पिनर ने 49 टेस्ट में 208 विकेट जबकि 169 वनडे में 288 विकेट अपने नाम किए हैं. सकलैन के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकट लेने का रिकॉर्ड है. सकलैन को क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजी का दोसरा डिलेवरी का जनक कहा जाता है. पिछले साल विश्व कप तक इंग्लैंड टीम के स्पिन सलाहकार थे.
मोईन और रशीद दोनों ने कोहली को छह छह बार आउट किया है. सकलेन ने एक इंस्टाग्राम लाइव चैट में कहा ,‘‘ ये एक नहीं , ग्यारह है. मैं उनसे यही कहता था कि विराट का विकेट पूरी भारतीय टीम को आउट करने जैसा है. वह अपने आप में एक एकादश है. ” उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन मैं उनसे यह भी कहता था कि दबाव तुम पर नहीं, उस पर है.
पूरी दुनिया उसे देख रही है. वह दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज है लेकिन सही रणनीति, कल्पनाशक्ति और जुनून के साथ गेंदबाजी से आप भी कमतर नहीं हैं. ” उन्होंने कहा ,‘‘ नंबर एक बल्लेबाज होने के कारण उसका अहंकार होगा. यदि किसी गेंद पर रन नहीं बनता है तो उसके अहम को ठेस पहुंचेगी. ऐसे में उसे फंसाकर आउट किया जा सकता है. यह सब दिमागी खेल है. ”

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…