किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स ने यूएई में आईपीएल की तैयारियां शुरू कर दी है. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों टीमें अबु धाबी में हैं और अबु धाबी के कोविड 19 नियम के अनुसार किसी को भी बाहर निकलने से पहले 14 दिन का क्वारंटाइन समय पूरा करना होगा.
वहीं विराट कोहली की टीम और एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स भी आज या कल में अभ्सास शुरू कर सकती हैं. मगर रोहित शर्म की टीम मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को अभी 7 दिन और होटल के कमरे में बिताने होंगे.दरअसल दोनों टीमों को अभी भी क्वारंटाइन नियमों का पालन करना होगा, इसके बाद भी वह बाकी टीमों की तरह अभ्यास शुरू कर पाएंगे.
आईपीएल की बाकी की 6 टीमें दुबई में है, जो अभ्यास पर लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. दुबई में सात दिन का क्वारंटाइन समय अनिवार्य है.कोलकाता नाइट राइडर्स जहां 20 अगस्त को यूएई पहुंची, वहीं मुंबई इंडियंस 21 अगस्त को यहां पर पहुंची थी.
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…







