ENG VS PAK: पाकिस्तान की तीसरे टी20 मुकाबले में जीत, सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म

सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक की टीम ने मोहम्मद हफीज और हैदर अली के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 190 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कियाइंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई. . जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 185 रन ही बना सकी और पाकिस्तान ने 5 रन से जीत हासिल की.
39 साल के मोहम्मद हफीज ने अपने बल्ले का दम दिखाते हुए 52 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से टीम के लिए नाबाद 86 रन की शानदार पारी खेली और अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में लगातार तीसरी फिफ्टी जड़ी. इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 165.38 का रहा. मोहम्मद हफीज को उनकी बेहतरीन पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के साथ-साथ ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया.
वहीं पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हैदर अली ने अपने डेब्यू मैच में ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने 33 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 54 रन बनाए. 19 साल का यह खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू पर अर्धशतक लगाने वाला पाकिस्तान का पहला और इकलौता बल्लेबाज हैं. इसके अलावा इंग्लैंड की ओर से मोइन अली ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए वहीं टॉम बेंटन 46 रन की पारी खेली. बता दे कि सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया था जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किया था.

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…