भारत लगाएगा नेपाल और भूटान सीमा पर लेजर बाड़

भारत ने सीमा पर आतंकियों और तस्करों की घुसपैठ रोकने के लिए नेपाल और भूटान से लगती भारतीय सीमाओं पर विशेष स्थानों में लेजर की बाड़ लगाने का निर्णय किया है। बुधवार को 54वें स्थापना दिवस पर सशस्त्र सेना बल (SSB) के महानिरीक्षक (ऑपरेशंस) एके सिंह ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 1,751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल और 699 किलोमीटर लंबी भारत-भूटान सीमाओं पर एक-एक स्थान पर लेजर बाड़ दुर्गम भौगोलिक स्थिति वाले क्षेत्रों में लगाई जाएगी, क्योंकि इन इलाकों में आमतौर पर रिहाइश नहीं होती है और तस्करी व अन्य आतंकी गतिविधियों की आशंका अधिक रहती है।

एके सिंह ने कहा, ‘हम दो स्थानों पर प्रायोगिक आधार पर यह परियोजना (लेजर बाड़) शुरू कर रहे हैं। हम यह देखना चाहते हैं कि खुली सीमाओं पर इससे कोई फर्क पड़ता है या नहीं। इसका उद्देश्य ऐसे क्षेत्रों को सुरक्षित बनाना है, जहां रिहाइश नहीं है और उस इलाके का इस्तेमाल आतंकियों और अपराधियों द्वारा किया जाता है। हालांकि अभी यह योजना बिल्कुल शुरुआती चरण में है।’ इस अवसर पर बल के महानिदेशक (डीजी) रजनीकांत मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति के कारण कभी-कभी सीमा की रखवाली करना संभव नहीं होता, इसलिए ऐसे इलाकों में तकनीक हमारी मदद करती है।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेन्द्रगढ़&भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

    एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता…