इंदौर : जीतू पटवारी सहित सभी कांग्रेसी रिहा

इंदौर। पालदा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर किए आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए राऊ विधायक जीतू पटवारी सहित सभी कांग्रेसियों को मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे रिहा कर दिया गया।

गौरतलब है कि पालदा इलाके में पानी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर पटवारी और अन्य कांग्रेसियों ने पालदा चौराहे पर आंदोलन किया था। क्षेत्र के लोग लंबे समय से पानी की समस्या से जुझ रहे हैं। लोग क्षेत्र में नर्मदा की लाइन की मांग भी कर रहे हैं। नाराज लोगों ने बाद में मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया था। इसके बाद पटवारी और अन्य कांग्रेसियों को हिरासत विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया गया।

पटवारी की गिरफ्तारी के विरोध में शहर कांग्रेस और युवक कांग्रेस ने मंगलवार सुबह से ही जिला जेल पहुंचकर वहीं गेट पर धरना दे दिया। शहर अध्यक्ष प्रमोद टंडन, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू जोशी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

यहां कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। बाद में पटवारी सहित अन्य सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया। मामले की सुनवाई 21 जनवरी को होगी।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…