MP में साढ़े चार हजार अवैध कालोनियां इसी साल होंगी वैध

भोपाल। राज्य सरकार प्रदेश भर की अवैध कॉलोनियों को इसी साल वैध करेगी। इसके लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नगरीय निकायों को गाइडलाइन के तहत जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। अवैध कालोनियों का सर्वे पूरा हो चुका है। निकायों ने अपनी रिपोट्र शासन को सौंप दी है। प्रदेश में साढे चार हजार से ज्यादा अवैध कॉलोनियां सामने आई हैं। इनमें ग्वालियर सबसे ज्यादा 479 और भोपाल में 421 कॉलोनी अवैध हैं।

नगरीय प्रशासन द्वारा निकायों को जारी निर्देश के अनुसार तय गाइडलाइन के तहत सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर सभी दस्तावेजों के साथ वैधता की जानकारी दी जानी है। जानकारी के अनुसार सर्वे में ऐसी अवैध कालोनियां जहां सिर्फ 10 प्रतिशत ही मकानों का निर्माण किया गया उन्हें भी अधिसूचित कर दिया गया है। अब नियमितिकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सर्वे के दौरान ही रहवासियों से सुझाव और आपत्तियों पर भी चर्चा पूरी कर ली गई है।

ऐसे होंगी वैध कालोनियां

प्रदेश में जहां एक हजार वर्गफीट से कम क्षेत्र में न्यूनतम 70 प्रतिशत मकान बनाएं गए है। ऐसी कालोनियों के रहवासियों को 20 प्रतिशत विकास के लिए राशि संबंधित नगरीय निकायों में जमा करना होगी। शेष 80 प्रतिशत राशि नगर निगम और नगर पालिका द्वारा दी जाएगी। बाकी अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए रहवासियों और संबंधित नगरीय निकायों को विकास राशि का 50 प्रतिशत निकाय और शेष 50 प्रतिशत राशि रहवासियों को देनी होगी। इस दौरान विकास राशि नहीं मिलने या देरी होने की स्थिति में भी कॉलोनी रहवासियों को निकायों द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं(बिलजी-पानी सप्लाई, सड़क निर्माण, साफ सफाई आदि) बंद नहीं की जाएगी। वहीं वैध होने वाली कॉलोनियों से मिलने वाला राजस्व (संपत्ति कर, भवन अनुज्ञा, जलकर) भी उसी कॉलोनी के विकास के लिए खर्च किया जाएगा। अभी नगरीय निकाय प्राप्त राजस्व को अपने हिसाब से खर्च करता है। इसके बाद अनुमति के विरुद्ध निर्माण होने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

यहां देना होगा इतना विकास शुल्क

तीन लाख या इससे अधिक जनसंख्या वाले नगर निगम क्षेत्र – 2 लाख 50 हजार रूपये (प्रति हेक्टर)

तीन लाख के कम वाले नगर निगम क्षेत्र – 1 लाख रूपये (प्रति हेक्टर)

नगरपालिका क्षेत्र – 50 हजार रूपये (प्रति हेक्टर)

नगर परिषद – 25 हजार रूपये(प्रति हेक्टर)

प्रदेश के महानगरों में अवैध कॉलोनियों की स्थिति

ग्वालियर – 479

इंदौर – 421

भोपाल – 203

जबलपुर – 138

इनका कहना है

प्रदेश की अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए प्रक्रिया जारी है। सर्वे और अन्य प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इसी साल अवैध कॉलोनियों को वैध कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    MP Police Bharti 2026: आरक्षक भर्ती के आवेदन फिर शुरू, 16 नवंबर तक मिलेगा मौका; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (GD) भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कुछ…

    ग्वालियर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप: दिनदहाड़े फायरिंग में पिता-पुत्र की मौत, गांव में तनाव

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद दो लोगों की जान ले गया। मुरार थाना क्षेत्र…