लुटियंस दिल्‍ली में कांग्रेस से तीन बंगले छीनने की तैयारी में मोदी सरकार, खाली करने के लिए अक्‍टूबर तक की मोहलत

केंद्र सरकार के एक निर्देश से कांग्रेस की मुश्किलें खासी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल मोदी सरकार ने लुटियंस दिल्ली में कांग्रेस के चार में से तीन बंगले छीनने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने 24 अकबर रोड को अक्टूबर तक का समय दिया है। बताया जाता है कि मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स ने कैबिनेट कमेटी ऑन अकॉमडेशन (CCA) के पास एक नोट भेजकर कांग्रेस को तुरंत बंगले खाली करने को कहा है। इसमें 26 अकबर रोड (सेवा दल का कार्यालय) 5 रायसीना रोड (इंडियन यूथ कांग्रेस का कार्यालय) और CII/109 चाणक्यपुरी को खाली करने को कहा है। नोट में आगे कहा गया है कि कांग्रेस को इन बंगलों को खाली करने के लिए अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। 24 अकबर रोड पर कांग्रेस का साल 1976 से मुख्यालय है।

कांग्रेस को इससे पहले जनवरी 2015 में तत्कालीन अर्बन डवलपमेंट मिनिस्ट्री के तहत आने वाले डॉयरेक्टरेट ऑफ एस्टेट्स ने लुटियंस जोन की इन चार प्रॉपर्टी का अलॉटमेंट रद्द करने का नोटिस भेजा था। नियमों के अनुसार एक पार्टी को अपने कार्यालय के निर्माण के लिए तीन साल का समय दिया जाता है। इसके बाद इमारत को खाली करना होता है। कांग्रेस को पार्टी कार्यालय बनाने के लिए साल 2010 में 9-ए राउस एवेन्यू में जमीन आवंटित की गई थी।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेन्द्रगढ़&भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

    एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता…