मां वैष्णो देवी मंदिर पर हुई साल की पहली बर्फबारी

कटड़ा । जम्मू-कश्मीर में मौसम के करवट बदलने के साथ ही माता वैष्णो देवी भवन पर भी हल्का हिमपात हुआ। इस दौरान कटड़ा-सांझी छत के बीच चलने वाली हैलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित हुई। भवन के अधिकारी ने बताया कि भैरों घाटी, सांझी छत स्थित हैलीपैड पर भी बर्फ की हल्की सफेद चादर साफ देखने को मिली। इसके चलते ठिठुरन से बचने के लिए श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर आग आदि का सहारा लेते नजर आए।

वहीं पश्चिमोत्तर के अधिकांश भागों में आज वर्षा तथा बूंदाबांदी के कारण लंबे समय से जारी खुश्क मौसम से राहत मिली। मौसम केन्द्र के अनुसार हिमाचल प्रदेश से आ रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली तक मौसम ठंडा कर दिया तथा बारिश भी हुई। पंजाब के कुछ भागों में मंगलवार सुबह से शाम तक वर्षा होती रही जिससे ठंड बढ़ गई है। बारिश और बर्फबारी से एक बार फिर तापमान में गिरावट आई है।

  • Related Posts

    एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत का दबदबा बढ़ा, रूस और जापान को पीछे छोड़कर बना तीसरा सबसे शक्तिशाली देश

    वैश्विक मंच पर भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक ताकत लगातार मजबूत हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) द्वारा जारी ‘एशिया पावर इंडेक्स 2026’ (Asia…

    कौशांबी में मां की हत्या की साजिश में बेटी निकली शामिल, प्रेमी ने ईंट से सिर कुचलकर ली जान

    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवती ने अपनी शादी के रास्ते में आ रही रुकावट को…