राजस्‍थान उपचुनाव: प्रचार के आखिरी दिन BJP-कांग्रेस ने झोंकी ताकत

राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा उपचुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसे सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है. लिहाजा बीजेपी और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक रखी है. प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अजमेर में रोड शो कर रही हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और राज बब्बर भी अजमेर में रोड शो करेंगे.

विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन तमाम दिग्‍गज चुनाव मैदान में उतर गए हैं. इस चुनाव में हार जीत का असर कई मायनों में आने वाले विधानसभा चुनाव पर पड़ने के आसार हैं. इस वजह से भी बीजेपी और कांग्रेस के नेता यहां जीत के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं.

अंतिम दिन जहां खुद मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे रोड शो कर रही हैं. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अलवर में रोड शो करेंगे. बता दें, 29 जनवरी को इन तीनों सीट पर मतदान होने हैं.

BJP के लिए विधानसभा चुनाव से पहले इन तीनों सीटों को जीतना जरूरी है. इसे वसुंधरा सरकार के 4 साल के कार्यकाल के रेफरेंडम के रूप में देखा जा रहा है.

दूसरी ओर सचिन पायलट को भी अपना वजूद साबित करना है. कांग्रेस के प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पूरी ताकत लगा रहे हैं. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि 29 को मतदाता किसे चुनते हैं और किसे नकारते हैं.

  • Related Posts

    एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत का दबदबा बढ़ा, रूस और जापान को पीछे छोड़कर बना तीसरा सबसे शक्तिशाली देश

    वैश्विक मंच पर भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक ताकत लगातार मजबूत हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) द्वारा जारी ‘एशिया पावर इंडेक्स 2026’ (Asia…

    कौशांबी में मां की हत्या की साजिश में बेटी निकली शामिल, प्रेमी ने ईंट से सिर कुचलकर ली जान

    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवती ने अपनी शादी के रास्ते में आ रही रुकावट को…