उत्तर प्रदेश: बांदा में एक ही परिवार के 4 लोगों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक, बांदा के बाहरी इलाके में स्थित छोटका कपुरवा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में सुबह के वक्त 4 लोगों की खून से सनी लाश मिली। इलाके के लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पाया कि घर के अंदर चार लाशें पड़ी हुई थीं। पूरे घर में हर तरफ खून बिखरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, किसी तेजधार हथियार से चारों लोगों को मौत के घाट उतारा गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि परिवार में कुल 6 लोग थे, जिनमें से 4 की हत्या कर दी गई। वहीं इस हमले में एक बेटा और एक बेटी इस बच गए। फिलहाल, पुलिस ने शवों का पंचनामा करने के बाद चारों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Related Posts

    एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत का दबदबा बढ़ा, रूस और जापान को पीछे छोड़कर बना तीसरा सबसे शक्तिशाली देश

    वैश्विक मंच पर भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक ताकत लगातार मजबूत हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) द्वारा जारी ‘एशिया पावर इंडेक्स 2026’ (Asia…

    कौशांबी में मां की हत्या की साजिश में बेटी निकली शामिल, प्रेमी ने ईंट से सिर कुचलकर ली जान

    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवती ने अपनी शादी के रास्ते में आ रही रुकावट को…