12 साल बाद फिर सामने आया बोफोर्स का जिन्न, CBI पहुंची SC

नई दिल्ली। एक बार फिर बोफोर्स घोटाले का जिन्न बाहर आ गया है, सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के करीब 12 साल बाद पूरे मामले को फिर से खोलने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

सीबीआई ने यह पीटिशन उस समय दाखिल किया जब एक दिन पहले अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने पहले साफ किया था कि इस केस को लेकर किसी भी तरह की अपील नहीं की जानी चाहिए. पूरे मामले में लंबा समय निकल जाने के कारण इसका अब कोई महत्व नहीं रह गया है. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और वकील अजय कुमार अग्रवाल ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ केस फाइल की है.

अब सीबीआई ने बोफोर्स घोटाले को लेकर देश की शीर्ष अदालत में अपील दायर कर दिया है. बोफोर्स केस के आरोपियों को दिल्ली हाईकोर्ट ने मई 2005 में बरी कर दिया था. बोफोर्स मामला 64 करोड़ रुपये की दलाली से जुड़ा है. बोफोर्स केस 1987 में सामने आया था.

इसमें स्वीडन से तोप खरीदने के सौदे में रिश्वत के लेनदेन के आरोपों में तत्कालीन प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी और दिवंगत इतालवी कारोबारी ओतावियो क्वात्रोकी के नाम सामने आया था.

दिल्ली हाईकोर्ट के तत्कालीन न्यायाधीश आर एस सोढ़ी ने 31 मई, 2005 को हिंदूजा भाइयों श्रीचंद, गोपीचंद व प्रकाशचंद और बोफोर्स कंपनी के खिलाफ सभी आरोप निरस्त कर दिए थे. सीबीआई को मामले से निपटने के उसके तरीके के लिए यह कहते हुए फटकार लगायी थी कि इससे सरकारी खजाने पर करीब 250 करोड़ रुपये का बोझ पड़ा.

  • Related Posts

    एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत का दबदबा बढ़ा, रूस और जापान को पीछे छोड़कर बना तीसरा सबसे शक्तिशाली देश

    वैश्विक मंच पर भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक ताकत लगातार मजबूत हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) द्वारा जारी ‘एशिया पावर इंडेक्स 2026’ (Asia…

    कौशांबी में मां की हत्या की साजिश में बेटी निकली शामिल, प्रेमी ने ईंट से सिर कुचलकर ली जान

    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवती ने अपनी शादी के रास्ते में आ रही रुकावट को…