सलमान ने किया ट्वीट ‘मुझे लड़की मिल गई’

मंगलवार दोपहर को सलमान खान के ट्वीट से सोशल मीडिया पर हड़कंप का माहौल बन गया। इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं रही , जो सबसे करीब लग रही है उसे हम पेश कर रहे हैं।

सलमान खान ने मंगलवार दोपहर करीब 12.15 बजे ट्वीट किया ‘मुझे लड़की मिल गई’। चंद मिनटों में ही यह ट्वीट वायरल हो गया और लोगों ने इसे सलमान की शादी से जोड़ा। जबकि साफ लग रहा है कि यह उनके प्रोडक्शन की एक फिल्म से जुड़ा मामला है।

सलमान खान के प्रोडक्शन से जुड़ी खबर है कि वे सूरज पंचोली को लेकर एक और फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें लड़की की तलाश थी। सूरज की हीरोइन के रूप में उन्होंने चुना है इजाबेल कैफ को। कटरीना की यह छोटी बहन लंबे समय से कोशिश में थीं कि वे भारतीय फिल्मी दुनिया में अपने लिए जगह बनाए।

खबर है कि ‘टी-सीरीज’ भी इस फिल्म को को-प्रोड्यूस करेगा। खबरी ने बताया ‘फिल्मकार-डांस डायरेक्टर रेमो डिसूजा के असिस्टेंट स्टेनले डिकोस्टा इस फिल्म को निर्देशित करने वाले हैं। सलमान की रुचि सूरज पंचोली और इजाबेल … दोनों के करियर को बनाने में है। वे इन्हें लेकर चिंतित भी हैं। इस फिल्म के लिए सूरज का नाम तो तय था लेकिन हीरोइन तय नहीं थी। इजाबेल का नाम सामने आने से अब सब तय लग रहा है।’

तो माना जा सकता है कि सलमान ने जो ट्वीट किया है वो उनकी शादी से जुड़ा नहीं है। वो तो अपनी फिल्म की हीरोइन की बात कर रहे हैं।

  • Related Posts

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…