सहवाग ने फिर की पाक गेंदबाजों की धुनाई, बोले- हाथों ने हथियार छोड़े हैं, चलाना नहीं भूले

स्विटजरलैंड के पर्यटन स्थल सेंट मोरिट्ज में कल सेंट मोरिट्ज आइस क्रिकेट-2018 खेला गया. इसमें भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. एक टीम के कप्तान वीरेंदर सहवाग थे तो दूसरी टीम के कप्तान शाहिद आफरीदी थे. मजबूत पिच के बजाय 22 यार्ड का बर्फीली पिच पर मैच खेला गया था. हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ आग उगलने वाले सहवाग का बल्ला इस मैदान में भी फिर गरजा. उन्होंने 31 गेंदों पर शानदार 62 रन जड़े. मैच के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा- ”इन हाथों ने हथियार छोड़े है, चलाना नहीं भूले हैं.”

IND VS SA : आखिरी तीन वनडे के लिए डिविलियर्स की दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी

सहवाग पैलेस डायमंड्स के कप्तान हैं तो वहीं रॉयल्स के कप्तान शाहिद आफरीदी हैं. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहवाग की टीम ने 20 ओवर में 164 रन जड़े. जिसमें सबसे ज्यादा 62 रन सहवाग ने बनाए. उन्होंने शोएब अख्तर और अब्दुल रज्जाक की गेंदों पर छक्के जड़े. इनिंग में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के जड़े. लेकिन शोएब अख्तर ने उन्हें आउट कर दिया.

‘यह है’ राहुल द्रविड़ का पिछले साल के आखिरी छह महीने का वेतन, रवि शास्त्री से आधा!

जवाब में रॉयल्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 15 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया. उनकी टीम से ओवेज शाह ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए. जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे. मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड इन्हें ही दिया गया.

‘इस वजह’ से विराट कोहली का मुरीद बन गया भारत का बड़ा आलोचक यह पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर

ये खिलाड़ी थे सहवाग की टीम में-
विरेंदर सहवाग (कप्तान), दिलशान, जयावर्धने, माइकल हसी, सायमंड्स, मोहम्मद कैफ, जोगिंदर शर्मा, रमेश पवार, अजीत अगरकर, जहीर खान, मलिंगा.

ये खिलाड़ी थे आफरीदी की टीम में-
ग्रीम स्मिथ, मैट प्रायर, जैक कालिस, ओवेज शाह, शाहिद आफरीदी, ग्रांट एलॉइट, नाथन मैक्कुलम, डेनियल विटोरी, मॉन्टी पनेसर, अब्दुल रज्जाक, शोएब अख्तर.

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत&इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    Jasprit Bumrah: T20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड की टीमें वनडे सीरीज में आमने सामने होंगी। सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में…