अरविंदर सिंह लवली की कांग्रेस में घर वापसी, माकन से नाराज होकर ज्वॉइन की थी BJP

अरविंदर सिंह लवली ने एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उन्होंने कुछ महीनों पहले ही बीजेपी ज्वॉइन की थी। सूत्रों की मानें तो लवली और राहुल गांधी की मुलाकात हुई थी, इस मीटिंग के बाद ही लवली ने कांग्रेस में जाने का फैसला किया। अजय माकन ने ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि कर दी है। आपको बता दें कि पिछले साल लवली ने अजय माकन से नाराज होकर कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था और 4 अप्रैल 2017 के दिन बीजेपी में शामिल हो गए थे। बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद लवली ने कहा था कि उन्होंने अपने आत्मसम्मान के लिए कांग्रेस का साथ छोड़ा था। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर भी लवली अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर हमला करते हुए उन्हें कांग्रेस के लिए बोझ बताया था। शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान लवली दिल्ली के मंत्री भी थे। बीजेपी से जुड़ने के बाद उन्होंने कांग्रेस के लिए कहा था, ‘बच्चा अब मर चुका है, पार्टी खत्म हो चुकी है।’

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेन्द्रगढ़&भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

    एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता…