लुधियाना नगर निगम चुनाव नतीजे 2018 LIVE: 58 वॉर्ड्स में आगे चल रही कांग्रेस, अकाली से आगे बीजेपी

लुधियाना नगर निगम चुनावों के लिए मंगलवार को वोटों की गिनती जारी है। कांग्रेस 58 वॉर्ड्स में आगे चल रही है। बीजेपी 11 जबकि अकाली 10 वॉर्ड में आगे चल रहे हैं। पंजाब के सबसे बड़े निगम के लिए 24 फरवरी को मतदान हुए थे। हालांकि, कई जगह हिंसा से जुड़ी खबरें भी सामने आई थीं। लुधियाना नगर निगम के तहत 95 वॉर्ड्स के लिए वोटिंग हुई थी। 500 के आसपास उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 60 फीसदी वोटरों ने मतदान किया था। लुधियाना नगर निगम के तहत करीब 10 लाख 50 हजार वोटर रजिस्टर्ड हैं। इनमें 5 लाख 67 हजार पुरुष, 4 लाख 28 हजार महिलाएं और 23 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। पीटीआई ने 24 जनवरी को खबर दी थी कि विभिन्न स्थानों पर विपक्ष और सत्ताधारी नेताओं के बीच संघर्ष हुआ था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकाली कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 75 में फायरिंग की थी। इससे पहले, कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा नागपाल और अकाली कैंडिडेट सुखविंदर कौर भिंडा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। पंजाब में विपक्ष के नेता और आप विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कांग्रेस पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप भी लगाए थे।

-वोटों की गिनती से मिलने वाले रुझानों के मुताबिक, सत्ताधारी कांग्रेस सबसे आगे चल रही है। कांग्रेस 58 वॉर्ड्स में आगे चल रही है। बीजेपी 11 जबकि अकाली 10 वॉर्ड में आगे चल रहे हैं। बता दें कि 24 फरवरी को हुए मतदान के बाद सोमवार को भी दो सीटों पर दोबारा से मतदान हुआ था।

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…