मध्य प्रदेश में बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह से बादल छाए हुए हैं. वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. राज्य में बुधवार की रात को अचानक बदले मौसम के मिजाज के साथ हुई बूंदाबांदी ने एक बार फिर ठंडक का अहसास करा दिया है.

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और दक्षिणी दिशा से आ रही हवाओं का मिलन स्थल मध्य प्रदेश होने के कारण मौसम में बदलाव आया है और बारिश हुई है. राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार की सुबह से ही बादलों का डेरा है और ठंडी हवाएं चल रही हैं.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं. राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20 डिग्री, ग्वालियर का 11.9 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा था.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…