PM मोदी ने बताया अपने स्टैमिना का ये ‘राज़’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन के वेस्टमिंस्टर सेंट्रल हॉल में आज ‘भारत की बात सबके साथ’ कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोगों से बातचीत की. इस दौरान कार्यक्रम में शामिल एक शख्स ने पीएम मोदी से उनकी स्टैमिना राज पूछा.

शख्स ने कहा, आप हमें अपनी ऊर्जा का राज बताएं, ताकि हम भी उसे यूज़ करके देश हित के लिए काम कर सकें. इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि इसके कई जवाब हो सकते हैं. हंसी-खुशी की इस शाम में जवाब देना है, तो एक जवाब यह हो सकता है कि, ‘पिछले दो दशक से मैं डेली 1 केजी- 2 केजी गालियां खाता हूं.’ पीएम मोदी के जवाब से वहां मौजूद कई लोग हंसने लगे.

वहीं पूरा हाल मोदी-मोदी के नारों से गूंजने लगा.

बता दें कि ब्रिटेन दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर सेंट्रल हॉल में ‘भारत की बात, सबके साथ’ कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. इस कार्यक्रम का संचालन प्रसून जोशी ने किया, जिसमें दुनियाभर के लोगों के सवाल शामिल किए गए. वेन्यू पर मौजूद लोगों के अलावा फेसबुक, टि्वटर, नमो ऐप के जरिए भी लोगों को उनके सवाल पूछने का मौका मिला था.

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…