लंदन में CHOGM समिट में शिरकत करेंगे मोदी, क्वीन एलिजाबेथ से भी होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वीडन के बाद ब्रिटेन के दौरे पर हैं. मोदी यहां 19 और 20 अप्रैल को लंदन में आयोजित होने वाली कॉमनवेल्थ देशों के राष्ट्राध्यक्षों की सालाना बैठक (CHOGM Summit) में शामिल होंगे. पिछले साल जब प्रिंस चार्ल्स भारत आए थे, तो उन्होंने पीएम मोदी को कॉमनवेल्थ समिट में शामिल होने के लिए क्वीन एलिज़ाबेथ का व्यक्तिगत संदेश दिया था. बता दें कि मोदी कॉमनवेल्थ समिट में हिस्सा लेने वाले बीते एक दशक में भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे.

इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार रात को इंग्लैंड के सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर में भारतीय मूल के नागरिकों को संबोधित किया. ब्रिटेन के अपने इस दौरे में पीएम मोदी पहली बार भारतीय मूल के लोगों को संबोधित कर रहे थे. इस पूरे इवेंट का नाम ‘भारत की बात, सबके साथ’ था. सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर में 1931 में महात्मा गांधी ने भाषण दिया था. महात्मा गांधी के अलावा मार्टिन लूथर किंग, दलाई लामा और प्रिंसेस डायना भी यहां भाषण दे चुके हैं.

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…