रणबीर कपूर ने सरेआम कर ही दिया आलिया से अपने प्यार का इज़हार

इन दिनों तो बॉलीवुड में एक नए लव बर्ड्स की काफी चर्चाए हो रही है. हम बात कर रहे है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जो इन दिनों अपने अफेयर कारण सुर्खिया बटोर रहे है. रणबीर कपूर आलिया के साथ-साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘संजू’ के कारण भी चर्चा का विषय बने हुए है. संजू बायोपिक में रणबीर संजय दत्त के किरदार में नजर आ रहे है. बुधवार को ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ जिसे कुछ ही घंटो में करोड़ो व्यूज मिल गए.

हाल ही में एक हुए एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने आलिया के साथ अपने रिश्तों के बारे में सब कुछ सच बता ही दिया. मीडिया ने जब रणबीर से पूछा कि- क्या सच में आप आलिया को डेट कर रहे हैं? इसके जवाब में रणबीर ने कहा कि, ‘हां, ये सबकुछ अभी नया है. अभी इस पर बात करना जल्दबाजी होगी. एक कलाकार के तौर पर, एक व्यक्ति के रूप में, आलिया- वो अभी बह रही हैं. जब मैं उनका काम देखता हूं, जब उन्हें एक्टिंग करते हुए देखता हूं, बल्कि जिंदगी में भी वह जो कुछ भी देती है मैं उसे अपने लिए लेना चाहता हूं.’

वैसे सिर्फ रणबीर ही नहीं बल्कि इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने भी कहा था कि, रणबीर उनका क्रश है. अब तो रणबीर और आलिया ने खुद ही अपने रिश्तो को कबूल लिया है. रणबीर और आलिया पहली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ में नजर आ रहे है. इस फिल्म के हाफ शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है.

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेन्द्रगढ़&भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

    एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता…