जर्मनी: सिरफिरे ने किया ट्रेन में यात्रियों पर चाकू से हमला, एक की मौत

बर्लिन । जर्मनी के शहर फ्लेंसबर्ग में ट्रेन में एक युवक ने यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। संघीय पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह घटना स्थानीय समय के अनुसार 7 बजे हुई थी। उन्होंने कहा कि हमले की पूरी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन घायलों में से एक 22 वर्षीय महिला पुलिस अधिकारी है।
पुलिस ने जानकारी दी कि हमले के दौरान महिला पुलिस अधिकारी वहीं मौजूद थी। हमलावर ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों पर हमला करने जा रहा था, तभी महिला पुलिसकर्मी बचाव के लिए बीच में आ गई। इसी दौरान हमलावर ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि फ्लेंसबर्ग मुख्य रेलवे स्टेशन को खाली कर दिया गया और फ्लेंसबर्ग की सेवा अस्थायी रूप से बाधित कर दी गई।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन

    मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन   यातायात नियमों का सुचारू रूप से पालन कराने एवं उलंघन करने वालों पर चलाया संयुक्त अभियान…