गाजाः हमास के सैन्य ठिकानों पर रातभर हुए हमले, इस्राइल ने कहा और कठोर उठाएंगे कदम

यरूशलमः प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल , गाजा पर अपने हमलों की तीव्रता बढ़ा सकता है। दोनों के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। इस्राइल हवाई हमले कर रहा है जबकि फलस्तीन रॉकेट और मोर्टार से गोले दाग रहा है। वर्ष 2014 में युद्ध के बाद से सैन्य गतिविधियों में पिछले महीने बेहद तेजी आई है। इससे पहले भयावह विरोध प्रदर्शन हुए और गाजा – इस्राइल सीमा पर झड़पें भी हुई।

तनाव ऐसे समय बढ़ा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत जैसोन ग्रीनब्लाट और सलाहकार जारेड कुशनेर क्षेत्र में फलस्तीन – इस्राइल शांति प्रक्रिया समेत कई मुद्दों पर बातचीत करने आए हैं। इस्राइल के विमानों ने रातभर गाजा में हमास के तीन सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इससे पहले फलस्तीन के क्षेत्र से विस्फोटक उपकरण से लैस पतंगें और गुब्बारे इस्राइल की ओर भेजे गए थे। नेतन्याहू ने कहा कि जरूरत पडऩे पर तीव्रता बढ़ाई जाएगी।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन

    मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन   यातायात नियमों का सुचारू रूप से पालन कराने एवं उलंघन करने वालों पर चलाया संयुक्त अभियान…