लंदन में लंच करते दिखीं सोनम और करीना, ऐसे मना रहीं वेकेशन

‘वीरे दी वेडिंग’ की सफलता के बाद करीना कपूर खान और सोनम कपूर आहूजा इन दिनों लंदन में अपने परिवार और करीबियों के साथ गर्मी की छुट्टियां मना रही हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारी फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें इन सितारों को चिल आउट होते और वेकेशन एंजॉय करते देखा जा सकता है.

सभी सितारे छुट्टी का आनंद उठा रहे हैं. इस दौरान वो साथ में लंच करते और नाइट पार्टी करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में सोनम कपूर, आनंद आहूजा, करीना कपूर और सैफ अली खान, को साथ में संडे ब्रंच लेते देखा जा सकता है.

उनका साथ देने के लिए करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर और पूनावालाज फैमिली के भी कई सदस्य मौजूद हैं. सभी पार्टियां एंजॉय करते और क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं.

एक वीडियो में सोनम और आनंद साथ में चिल आउट करते नजर आ रहे हैं. सोनम – आनंद के अलावा बहन रिया कपूर और सहेलियां सम्युक्ता नायर और शीला खान भी उन्हें कंपनी दे रही हैं. करीना, सैफ और नन्हें तैमूर के साथ लंदन गई हुई हैं.

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई करीना और सोनम की फिल्म ”वीरे दी वेडिंग” ने शानदार कमाई की. बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने के साथ फिल्म ने लोगों के दिलों में भी एक खास जगह बनाई.

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…