विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

पैरिस: भारतीय अर्थव्यवस्था अब दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है. विश्व बैंक के 2017 की रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है. वर्ल्ड बैंक की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की GDP (सकल घरेलू उत्पाद) पिछले साल के आखिर में 2.597 ट्रिलियन डॉलर थी जबकि फ्रांस की 2.582 ट्रिलियन डॉलर.

रिपोर्ट के अन्य बिंदु-
– तिमाहियों की मंदी के बाद भारत की अर्थव्यवस्था जुलाई 2017 से फिर से मजबूत होने लगी
-भारत की आबादी इस समय 1 अरब 34 करोड़ है और यह दुनिया का सबसे आबादीवाला मुल्क बनने की दिशा में अग्रसर है.
-फ्रांस की आबादी 6 करोड़ 7 लाख है.
-नोटबंदी और जीएसटी (माल एवं सेवा कर) के कारण दिखे ठहराव के बाद पिछले साल मैन्युफैक्चरिंग और उपभोक्ता खर्च में आई -तेजी भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के प्रमुख कारक
-एक दशक में भारत की जीडीपी दोगुनी हो चुकी है
-भारत एशिया का प्रमुख आर्थिक ताकत के तौर पर उभर सकता है
-अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, इस साल भारत की ग्रोथ 7.4 फीसदी रह सकती है
-2019 में भारत की विकास दर 7.8 फीसदी पहुंच सकती है
-दुनिया की औसत विकास दर के 3.9 फीसदी रहने का अनुमान है

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन

    मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन   यातायात नियमों का सुचारू रूप से पालन कराने एवं उलंघन करने वालों पर चलाया संयुक्त अभियान…