‘क्रिकेट का भगवान’ हुआ मायूस, इस देश ने पल भर में चूर कर दिया सपना

नई दिल्ली : करोड़ों फुटबॉल प्रेमियों के साथ ही क्रिकेट के भगवान और मास्टर-ब्लास्टर के नाम से मशहूर भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की नजरें भी विश्व के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ ‘फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2018’ पर टिकी हुई है. कल ही सचिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमे सचिन ने कहा था कि वे फीफा में इंग्लैंड को विश्व चैम्पियन बनते हुए देखना चाहते है. लेकिन सचिन का यह सपना अधूरा रह गया है. बता दे कि कल खेले गए इस मुकाबले में क्रोएशिया ने इंग्लैंड को पटखनी देकर फीफा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

फीफा की दीवानगी इस समय हर किसी के सिर चढ़ कर बोल रही है. बीते दिनों बॉलीवुड के महानयक अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर फीफा की खुमारी जाहिर की थी. वहीं अब सचिन ने अपना फुटबॉल प्रेम जाहिर किया है. हालांकि इंग्लैंड सचिन की उम्मीदों पर खरा नही उतर सका और वह सेमीफाइनल में हार के साथ ही फीफा वर्ल्डकप 2018 से बाहर हो गया.

सचिन ने कहा था कि इस बार मैं इंग्लैंड का समर्थन कर रहा हूं. क्रिकेट के भगवान इस वीडियो में किक लगाते हुए कहते नजर आ रहे हैं, कम ऑन इंग्लैंड. बता दे कि फीफा के फाइनल में फ़्रांस और क्रोएशिया जगह बना चुकी है. फीफा का फाइनल मुकाबला 15 जुलाई 2018 को मॉस्को में खेला जाएगा.

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…