जेटली का कृषि क्षेत्र में केंद्र-राज्य सहयोग बढ़ाने पर जोर

मुंबई: केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने देशभर में कृषि क्षेत्र के लिए एक समान नीतियां बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा और उनकी आमदनी दोगुना हो सकेगी। जेतली ने वीडियो लिंक के जरिए कृषि क्षेत्र केंद्रित ऋणदाता नाबार्ड के 37वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि एक ऐसा क्षेत्र है जिसे लेकर केंद्र और राज्य दोनों चिंतित हैं।

उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) को लागू करने में जिस रुख से मदद मिली थी, उसे कृषि नीतियों के संदर्भ में भी अपनाया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था का यदि कोई ऐसा क्षेत्र है जिसे हम दुनिया और खुद के समक्ष सहकारिता वाले संघवाद के उदाहरण के रूप में पेश कर सकते हैं, तो वह कृषि क्षेत्र ही है। इससे लोगों को जी.एस.टी. से भी अधिक फायदा होगा।’’

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेन्द्रगढ़&भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

    एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता…