HPBJ Trailer का मज़ेदार ट्रेलर, हैप्पी के चक्कर में भागम-भाग

मुंबई । पंजाबियत के कलेवर में उर्दू के जले पर नमक छिड़कते किरदारों के फनी डायलॉग और फिर से हैप्पी को ढूँढने की कहानी पर बनी फिल्म हैप्पी फिर भाग जायेगी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ये फिल्म दो साल पहले आई फिल्म हैप्पी भाग जायेगी का सीक्वल है।

मुदस्सर अजीज की ये फिल्म पंजाब की हरप्रीत यानि हैप्पी के भाग जाने की कहानी है। पिछली बार हैप्पी पाकिस्तान भाग गई थी और इस बार चीन । फ़र्क और भी है कि इस बार फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा को शामिल किया गया है। अभय देओल नहीं हैं लेकिन जिमी शेरगिल,अली फज़ल और डायना पेंटी उसी लय में नज़र आ रहे हैं। जस्सी गिल और पीयूष मिश्रा भी हंसाते नज़र आयेंगे

आनंद एल राय के प्रोडक्शन की इस फिल्म में इस बार कई मज़ेदार डायलॉग हैं जो आपको हंसा सकते हैं। गिल से बड़ा शेरगिल होना, नागवार का नंगा वार करना और पंजाबी की चाइनीज़ गालियां इस ट्रेलर में कॉमेडी का पुट देती हैं। इस ट्रेलर को आप यहां देख सकते हैं –

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इत्तेफ़ाक और दिलजीत दोसांझ के साथ वेलकम टू न्यूयॉर्क में काम करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा इस बार कॉमेडी में दखल दे रही हैं। वो इस बार डायना के पैरलर रोल करेंगी। हाल ही में डायना पेंटी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, बतौर एक्टर वे एक्सपेरिमेंट करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। बजाय इसके कि फॉर्मूल फिल्म्स पर फोकस किया जाए। डायना ने आगे कहा कि, बॉक्स ऑफ़िस पर फिल्मों की सफलता मायने रखती है लेकिन उनका मानना है कि कंटेंट को लेकर कंप्रोमाइज वे कभी नहीं करती हैं। हां बॉक्स ऑफ़िस महत्वपूर्ण है। अगर मैं ऐसा कहूं कि इसकी अहमियत नहीं है तो मैं झूठ बोल रही हूं।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर में आज होगी भिड़ंत

    रायपुर नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 22 फरवरी को क्रिकेट के दिग्गजों का महादंगल यानी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का शानदार आगाज़ हुआ और अब तक इस लीग…