जिंबाब्वे के चुनाव में सत्तारूढ़ दल को बहुमत

हरारे । जिंबाब्वे में सत्तारूढ़ जिंबाब्वे अफ्रीकन नेशनल यूनियन-पैट्रियॉटिक फ्रंट (जेएएनयू-पीएफ) ने राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव में सामान्य बहुमत हासिल कर लिया है। पार्टी को ग्रामीण इलाकों में बड़ी जीत हासिल हुई है। राष्ट्रपति इमर्सन मनांग्गवा का फिर सरकार बनाना लगभग तय हो गया है। विपक्षी पार्टी मूवमेंट फॉर डेमोक्रेटिक चेंज (एमडीसी) के नेता नेल्सन चमिसा ने चुनाव को दिखावटी बताते हुए सरकार पर धांधली का आरोप लगाया है।

देश की संसद के निचले सदन हाउस ऑफ असेंबली की 210 सीटों के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था। जेएएनयू-पीएफ ने 110 सीटें जीतकर सामान्य बहुमत हासिल कर लिया है। दो-तिहाई बहुमत के लिए पार्टी को 30 और सीटों की जरूरत है। एमडीसी के खाते में 41 सीटे आई हैं। 58 सीटों के परिणाम आना अभी बाकी है।

चमिसा का कहना है कि चुनाव आयोग मनांग्गवा को जिताने के लिए जानबूझकर मतों की गिनती में देरी कर रहा है। एमडीसी ने आयोग के खिलाफ कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी किया। पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे को सत्ता से हटाए जाने के बाद देश में यह पहला चुनाव है। 37 साल तक सत्ता पर काबिज रहे मुगाबे को पिछले साल नवंबर में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते अपना पद छोड़ना पड़ा था।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेन्द्रगढ़&भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

    एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता…