शाह का राहुल गांधी पर पलटवार कहा- देश का आईक्यू आपसे ज्यादा

नई दिल्ली: राफेल लड़ाकू विमान सौदे की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मांग पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रमुख अमित शाह ने जेपीसी को ‘झूठी पार्टी कांग्रेस’ बताया और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का ‘राष्ट्र को मूर्ख बनाने का झूठ स्पष्ट है।’’

शाह ने ट्विटर पर दिए जवाब में गांधी के ट्वीट को टैग किया। शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अलग- अलग स्थानों पर विमान की कीमत अलग- अलग बताई है। अपने ट्वीट में गांधी ने मोदी सरकार द्वारा किए गए राफेल सौदे का बचाव करने को लेकर वित्त मंत्री अरूण जेटली पर हमला किया था।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘आपने राफेल की कीमत दिल्ली, कर्नाटक, रायपुर, हैदराबाद, जयपुर और संसद में अलग अलग बताई, जिससे देश को मूर्ख बनाने का आपका झूठ स्पष्ट है । लेकिन राष्ट्र का आईक्यू आपसे ज्यादा है।’’ जीपीसी जांच की गांधी की मांग और 24 घंटे में जेटली को जवाब देने के व्यंगात्मक सुझाव पर शाह ने कहा, ‘‘ 24 घंटे क्यों जब आपके पास आपकी जेपीसी-झूठी पार्टी कांग्रेस है।’’

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेन्द्रगढ़&भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

    एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता…