आज संघ खोजेगा भाजपा को संजीवनी देने का रास्ता, होगा मंथन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह भैयाजी जोशी गुरुवार शाम दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। वह यहां संघ के बिलासपुर, कोरबा व रीवा विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान संघ भाजपा को संजीवनी देने का रास्ता खोजेगा।

सूत्रों का कहना है कि संघ और भाजपा के आंतरिक सर्वे में इस बार छत्तीसगढ़ में भाजपा के हाथ से सत्ता फिसलती दिख रही है। सर्वे के बाद भाजपा में शीर्ष स्तर पर तो खलबली मची ही है साथ ही मातृ संस्था संघ के रणनीतिकारों की चिंता भी बढ़ गई है। नवंबर में विधानसभा चुनाव होना संभावित है। ऐसे में भाजपा को संजीवनी देने की रणनीति पर खासतौर पर मंथन होगा। इसके अलावा संघ की कार्ययोजना को दो श्रेणियों में बांटा गया है।
संगठन श्रेणी में शारीरिक,बौद्घिक और व्यवस्था विभाग को रखा गया है। इसी तरह जागरण श्रेणी में सेवा,संपर्क और प्रचार विभाग को रखा गया है। दोनों ही श्रेणियों में काम करने वाले पदाधिकारियों की अलग-अलग सत्र में अलग-अलग बैठक भी होगी, जिसमें पूरे वर्ष चलाए जाने वाले कार्यक्रमों पर भी रणनीति तय की जाएगी।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर में आज होगी भिड़ंत

    रायपुर नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 22 फरवरी को क्रिकेट के दिग्गजों का महादंगल यानी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का शानदार आगाज़ हुआ और अब तक इस लीग…