सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अमित शाह, उद्धव ठाकरे से नहीं की मुलाकात

मुंबई: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को मुंबई में विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा की पूजा की। मुंबई में गुरुवार को गणेश चतुर्थी से 10 दिन का गणेशोत्सव शुरू हुआ है। शाह और उनकी पत्नी दोपहर बाद मुंबई पहुंचे। हवाईअड्डे पर शहर के पार्टी प्रमुख आशीष शेलार ने उनका स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष शेलार की अध्यक्षता वाले बांद्रा स्थित गणपति मंडल गए और बप्पा की पूजा की। मंडल की साज-सज्जा इस वर्ष गोवा के महाल्सा देवी मंदिर की भांति की गई है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बांद्रा में ही रहने वाले सहयोगी पार्टी शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिलना शाह के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। शाह प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक मंदिर और लालबागचा राजा गणेश मंडल भी गए। लालबागचा राजा मुंबई के सबसे लोकप्रिय गणेश मंडलों में से एक है। गणेश मंडलों और मंदिरों में दर्शन के दौरान शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर में आज होगी भिड़ंत

    रायपुर नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 22 फरवरी को क्रिकेट के दिग्गजों का महादंगल यानी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का शानदार आगाज़ हुआ और अब तक इस लीग…