कई देशों को नाराज कर सकती है आईएसआई को लेकर इमरान खान की ये बात..

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान पहली बार जासूसी एजेंसी आईएसआई के मुख्यालय गए और उसे देश की “रक्षा की पहली पंक्ति” बताया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार ‘‘इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस’’ (आईएसआई) के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों के साथ खान को विभिन्न सामरिक खुफिया और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सेना के मीडिया प्रकोष्ठ “इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’’ (आईएसपीआर) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए, खासकर आतंकवाद विरोधी प्रयासों में आईएसआई के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आईएसआई रक्षा की हमारी पहली पंक्ति है और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खुफिया एजेंसी के रूप में काम कर रही है।

खान ने आईएसआई के अधिकारियों से कहा कि उनकी सरकार और पाकिस्तान के लोग सशस्त्र बलों और खुफिया एजेंसियों के पीछे दृढ़ता से खड़े हैं। उन्होंने इन संस्थानों की “अभूतपूर्व उपलब्धियों” की सराहना की।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर में आज होगी भिड़ंत

    रायपुर नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 22 फरवरी को क्रिकेट के दिग्गजों का महादंगल यानी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का शानदार आगाज़ हुआ और अब तक इस लीग…