रूसी मॉडल का दावा, राष्ट्रपति पुतिन ने जहर देकर मरवाने की कोशिश की

लंदन। व्लादीमिर पुतिन के शासन की आलोचना करने वाली एक रूसी मॉडल ने बुधवार को सनसनीखेज रहस्योद्घाटन किया। उसने कहा कि पुतिन ने उसे दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के सैलिसबरी कस्बे में स्थित एक इतालवी रेस्तरां में रविवार को जहर देकर मरवाने की कोशिश की थी। इसी वर्ष मार्च महीने में सैलिसबरी में रूस के पूर्व डबल एजेंट सर्जेई स्किपरल और उनकी बेटी यूलिया घातक जहर ‘नोविचोक’ की वजह से अचेत हो गए थे।

30 वर्षीय मॉडल एना शेपिरो की हाल ही में शादी हुई है। एक साक्षात्कार में उसने बताया कि रविवार को पति एलेक्स किंग (42) के साथ रेस्तरां में खाना खाया था। जिसके बाद पति की तबीयत बिगड़ने लगी और वो टॉयलेट की तरफ भागे। बाद में एलेक्स टॉयलेट में गिरे मिले थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके तुरंत बाद एना भी बीमार होकर गिर पड़ी। वहीं दोनों के बीमार होने की खबरों के बाद विल्टशायर पुलिस ने मॉडल को घेर लिया था। हालांकि पुलिस ने मॉडल और उसके पति के साथ हुई रविवार की घटना के तार ‘नोविचोक’ से जुड़े होने की बात इन्कार किया है।

एना ने ‘द सन’ अखबार को बताया कि वह पुतिन के वफादारों के निशाने पर है। वे मुझे मारना चाहते थे क्योंकि मैं पुतिन का विरोध करती हूं। मुझे पक्का यकीन है कि रूसी थिंक टैंक मुझे ब्रिटेन का जासूस समझता है। मैं मध्य लंदन में रहने वाले तमाम बिजनेसमैन को जानती हूं, यही वजह है कि वह मेरे बारे में ऐसा समझते हैं।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    छत्तीसगढ़ में रात और सुबह के समय बड़ी ठंड

    रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से…