दौरा / धानक्या में अमित शाह बोले- दूरबीन लेकर ढूंढोगे तब भी देश में कांग्रेस नहीं दिखेगी

जयपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को प्रदेश में एक दिवसीय प्रवास पर जयपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शाह का जयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राज्वर्धन सिंह राठौर भी उनके साथ मौजूद रहे। जिसके बाद वे दीनदयाल उपाध्याय के ननिहाल धानक्या पहुंचे। यहां शाह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मारक का लोकार्पण किया।

शाह ने राहुल गांधी पर किया हमला

शाह बोले राहुल बाबा राजस्थान आए थे, भूल से बोल गए राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आएगी। फिर किसी ने बताया तो बोले कांग्रेस की सरकार आएगी। राहुल बाबा अपना बैगराउंड तो देख लो। जनता आपसे 4 पीढ़ियों का हिसाब मांग रही है। मोदी सरकार आने के बाद सबसे पहले महाराष्ट्र में चुनाव हुए कांग्रेस गई भाजपा आई। देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। दूरबीन लेकर लेकर ढूंढोगे तब भी देश में कांग्रेस नहीं दिखेगी।

दीनदयाल जी ने देश को बताया कि अंतयोदय के रास्त देश का विकास संभव

इस दौरान अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि दीनदयाल जी ने देश को बताया कि अंत्योदय के रास्ते पर चलकर ही देश का विकास किया जा सकता है। अंत्योदय के पथ पर चलकर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की राज्य सरकारें गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का सफल प्रयास कर रही हैं। शाह ने कहा कि दुनिया भर के पॉलिटिकल विश्लेषण करने वाले लोग आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद समझने का प्रयास करते हैं, एक जिज्ञासा बढ़ी है ये कौन सी सोच है जो 85 साल में धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गई और देश में इतना बड़ा जनादेश पाने में सफल हुआ। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने पार्टी के मार्ग को प्रशस्त करने का काम किया। राजनीतिक दल कैसा हो सकता है उसकी कल्पना को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने करने का काम किया।

ये रहे मौजूद

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही हैं। इसके अलावा राज्यसभा सांसद ओम माथुर, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, राज्य सरकार के मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, कृष्णेंद्र कौर दीपा, महापौर अशोक लाहोटी व जिला प्रमुख मूलचंद मीणा शामिल हुए।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…