पीएम मोदी को आज मिलेगा चैंपियंस ऑफ अर्थ अवॉर्ड, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुतारेस करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को यहां एक विशेष समारोह में संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड’ ग्रहण करेंगे। मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैकरों को उनके अनुकरणीय नेतृत्व और जलवायु परिवर्तन व टिकाऊ विकास पर उनकी पैरोकारी के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।

संयुक्त राष्ट्र के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 26 सितंबर को न्यूयार्क में 73वें आमसभा की बैठक के इतर इस पुरस्कार की घोषणा की गई थी। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस दोनों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। यह पुरस्कार सरकार के नेताओं, सिविल सोसाइटी और निजी क्षेत्र के ऐसे लोगों को दिया जाता है, जिनके काम से पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेन्द्रगढ़&भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

    एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता…