सोनाली बेंद्रे ने इमोशल पोस्ट शेयर कर कहा ‘शुक्रिया’

सोनाली बेंद्रे कैंसर से जंग लड़ते हुए खुद को मजबूत बनाए हुए हैं। कीमो और अन्य सर्जरी के दर्द से गुजरते हुए भी वह हमेशा सोशल मीडिया अकाउंट पर पॉजिटिव मेसेज ही पोस्ट करती हैं। इससे दुख या उनकी जैसी स्थिति से गुजर रहे लोगों को भी इमोशनल सपॉर्ट मिलता है।

कैंसर से उनकी इस लड़ाई में उनके आसपास मौजूद लोग भी उनके लिए सपॉर्ट सिस्टम के रूप में काम कर रहे हैं। सोनाली इन लोगों का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलतीं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया।

इस पोस्ट में सोनाली ने अपनी विग मेकर के साथ तस्वीर शेयर की है, जिन्होंने उनके लिए छोटे बालों और लंबे बालों की विग तैयार की है। सोनाली ने इसके साथ इमोशनल पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा, ‘कभी कभी ऐसी स्थिति में जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होती, ऐसे लोगों से मुलाकात हो जाती है जो वाकई शानदार हैं। वह शख्स जो आपसे अंजान की तरह मिलता है जल्द ही आपका दोस्त बन जाता है। ऐसी ही एक इंसान @bokheehair हैं जो बेहतरीन हेयरस्टाइलिस्ट और विग मेकर हैं। वह मुझे अलग-अलग लुक्स देती हैं कभी शार्ट हेयर तो कभी लॉन्ग। उन्होंने हमेशा मेरी स्थिति को समझा और सपॉर्टिव बनी रहीं। थैंक यू सो मच Bokhee। मैं बता नहीं सकती कि हमारा साथ में बिताया हुआ समय मेरे लिए कितना मायने रखता है। आप सच में एक एंजल हैं।’

बता दें कि, कुछ दिनों पहले सोनाली ने पोस्ट शेयर करते हुए अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने बताया था कि किस तरह सर्जरी और कीमो उन्हें इतना कमजोर बना देती हैं कि उनके लिए एक उंगली तक उठाना दर्दभरा अनुभव हो जाता है। सोनाली ने अंत में लिखा था कि वह कैंसर के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगी और उस पर जीत पाते हुए वापस घर लौटेंगी।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन

    मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन   यातायात नियमों का सुचारू रूप से पालन कराने एवं उलंघन करने वालों पर चलाया संयुक्त अभियान…