पीएम मोदी आज मालदीव जाएंगे, राष्ट्रपति सोलिह के शपथ ग्रहण समारोह में करेंगे शिरकत

नई दिल्ली: पीएम नरेन्द्र मोदी मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह के शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की मालदीव की यह पहली यात्रा होगी.

मोदी ने कई ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं श्री सोलिह की नई मालदीव सरकार को उनकी विकास प्राथमिकताओं विशेषकर आधारभूत क्षेत्र, स्वास्थ्य देखभाल, सम्पर्क एवं मानव संसाधन विकास को साकार करने के लिए मिलकर काम करने की भारत सरकार की मंशा से अवगत कराऊंगा.”

उन्होंने कहा कि मालदीव में हुए हालिया चुनाव लोकतंत्र, कानून का शासन एवं समृद्ध भविष्य के लिए लोगों की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम भारत (के लोगों की) की यह प्रबल मंशा है कि हम एक स्थिर, लोकतांत्रिक, समृद्ध और शांतिपूर्ण मालदीव गणतंत्र देखना चाहते हैं.”

उन्होंने हाल के चुनाव में सोलिह को उनकी जीत के लिए बधाई दी और उनका कार्यकाल सर्वोत्तम रहने की कामना भी की. सोलिह के शपथ ग्रहण के लिए आए आमंत्रण को मोदी ने हाल में स्वीकार किया था.

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर में आज होगी भिड़ंत

    रायपुर नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 22 फरवरी को क्रिकेट के दिग्गजों का महादंगल यानी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का शानदार आगाज़ हुआ और अब तक इस लीग…