कच्चे तेल में नरमी: ट्रंप ने कहा- शुक्रिया सऊदी अरब

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कम कीमतों के लिए बुधवार को सऊदी अरब को धन्यवाद कहा। ट्रंप ने इस प्रमुख तेल उत्पादक एवं निर्यातक देश के नागरिक और अमेरिकी अखबार के स्तंभकार जमाल खशोगी की तुर्की में जघन्य हत्या के बाद उपजे विवाद के बाद कहा था कि अमेरिका सऊदी अरब का पक्का दोस्त बना रहेगा।

ट्रंप ने वाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘अगर हम उनसे (सऊदी अरब) अलग हो जाते हैं तो मुझे लगता है कि कच्चा तेल आसमान छूने लग जाएगा। मैंने इसे सस्ता किया है।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘उन्होंने (सऊदी अरब ने) कच्चे तेल को सस्ता करने में हमारी मदद की है। अभी कच्चा तेल अपेक्षाकृत सस्ता है।’

गौरतलब है कि पत्रकार खशोगी की हत्या को लेकर दुनिया भर में सऊदी अरब और उसके शासकों के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया हुई थी। अमेरिका ने इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में खशोगी की हत्या में भूमिका के लिए वहां के 17 लोगों पर पिछले सप्ताह प्रतिबंध लगाया था।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…