MP elections result 2018: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज, सत्ता के द्वार मालवा-निमाड़ पर टिकी नजरें

MP elections result 2018 : मध्यप्रेदश विधानसभा की 230 सीटों के चुनाव परिणाम आज 11 दिसंबर को जारी होंगे। यहां की सभी सीटों पर 28 नवंबर 2018 मतदान हुआ था। मध्यप्रदेश के जिन इलाकों को सीटों और चुनाव परिणाम की नजर से खास माना जा रहा है उसमें मालवा क्षेत्र प्रमुख है। मालवा-निमाड़ क्षेत्र को सत्ता का द्वार भी कहा जाता है, क्योंकि 230 विधानसभा सीटों वाले राज्य में यहां सबसे ज्यादा 66 सीटें हैं। यहां जिस पार्टी को ज्यादा सीटें जीतने में कामयाबी हासिल होती है वही राज्य की सत्ता हासिल करती है। मध्यप्रदेश का मालवा क्षेत्र आदिवासी और किसान बहुल्य इलाका है। यहां लंबे समय से भाजपा की पकड़ रही है।

2013 में भाजपा को मिली सबसे ज्यादा सीटें
पिछली बार 2013 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने यहां 66 में से 56 सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं काग्रेस को 9 सीटें और अन्य को 1 सीट मिली थी। लेकिन इस नतीजों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बार मालवा के ग्रामीण इलाकों में मतदान प्रतिशत ज्यादा और शहरी क्षेत्रों में कम हुआ है।

मंदसौर का गोलीकांड-
वहीं मंदसौर में किसानों का का प्रदर्शन और गोली कांड भी इस बार अपना असर दिखा सकता है। मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया कि राज्य में सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों को कर्ज माफ किया जाएगा।

वहीं किसानों की नाराजगी खत्म करने की कोशिश में जुटी शिवराज सरकार ने पिछले एक साल में हजारों किसानों का कर्ज माफ किया और 32,700 करोड़ रुपए उनके खाते में ट्रांसफर किए। मालवा का इलाका खासकर इंदौर को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का क्षेत्र माना जाता है।

MP elections result 2018: मंदसौर का किसान आंदोलन दिखा सकता है असर

मालवा-निमाड़ एग्जिट पोल -2018
कुल सीटें – 66
भाजपा -34, कांग्रेस -30, अन्य 02

मालवा में ही है लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और कैलाश विजयवर्गीय का क्षेत्र इंदौर-

कुल सीटें – 9
देपालपुर, इंदौर 1, इंदौर 2, इंदौर 3, इंदौर 4, इंदौर 5, महू, राऊ और सांवेर

2013 में इन सीटों की स्थिति
देपालपुर – भाजपा (कांग्रेस दूसरे स्थान पर)
इंदौर 1 – भाजपा (निर्दलीय दूसरे स्थान पर)
इंदौर 2 – भाजपा (कांग्रेस दूसरे स्थान पर)
इंदौर 3 – भाजपा (कांग्रेस दूसरे स्थान पर)
इंदौर 4 – भाजपा (कांग्रेस दूसरे स्थान पर)
इंदौर 5 – भाजपा (कांग्रेस दूसरे स्थान पर)
महू (अंबेडकर नगर) – कैलाश विजयवर्गीय- भाजपा (कांग्रेस दूसरे स्थान पर)
राऊ – कांग्रेस (भाजपा दूसरे स्थान पर)
और सांवेर – भाजपा (कांग्रेस दूसरे स्थान पर)
निमाड़ जोन
जिला – विधानसभा सीटें
खंडवा – 4
बुरहानपुर – 3
खरगोन – 6
बड़वानी – 2

मध्यप्रदेश मालवा क्षेत्र में 13 जिले आते हैं- अगार, देवास, धार, इंदौर, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, रत्लाम, शाजापुर, उज्जैन, गुना और सिहोर।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    छत्तीसगढ़ में रात और सुबह के समय बड़ी ठंड

    रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से…