अमेरिका ने वेनेजुएला पर कसा शिकंजा, तेल कंपनी पर पाबंदी और सेना को चेतावनी

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला का राजनीतिक संकट सोमवार को गहरा गया. अमेरिका ने वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी पीडीवीएसस पर प्रतिबंध लगा दिए. साथ ही सेना से कहा है कि वह शांतिपूर्वक सत्‍ता का हस्‍तांतरण कर दे. अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बॉल्‍टन ने कहा कि राष्‍ट्रपति निकोलस मादुरो और उनके साथी वेनेजुएला के लोगों की संपत्ति को लंबे समय तक लूट नहीं पाएंगे.

हाल के दिनों में विपक्षी दलों ने मादुरो को हटाने की गतिविधियां तेज कर दी है. अमेरिका और 20 अन्‍य देशों ने विपक्षी नेता जुआन गायडो को अंतरिम राष्‍ट्रपति के रूप में मान्‍यता दी है.

अमेरिका की ओर से कहा गया है कि पीडीवीएसस से तेल खरीदने पर रोक होगी. हालांकि अगर वह गायडो को मान्‍यता देती है तो प्रतिबंध से बच सकती है.

वेनेजुएला तेल से होने वाली आमदनी के लिए अमेरिका पर निर्भर है. वह अपने कुल तेल निर्यात का 41 फीसदी अमेरिका को भेजता है. वह अमेरिका को कच्‍चे तेल की आपूर्ति करने वाले टॉप चार देशों में शामिल है.

वहीं गायडो का कहना है कि वह पीडीवीएसस का नया मुखिया चुनने के लिए वेनेजुएला की कांग्रेस को आदेश जारी कर रहे हैं.

इसी बीच वेनेजुएला की सरकार ने अपनी करेंसी की कीमत तकरीबन 35 फीसदी घटा दी है. यह कदम करेंसी को ब्‍लैक मार्केट की एक्‍सचेंज रेट के बराबर बनाए रखने के लिए उठाया गया है.

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर में आज होगी भिड़ंत

    रायपुर नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 22 फरवरी को क्रिकेट के दिग्गजों का महादंगल यानी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का शानदार आगाज़ हुआ और अब तक इस लीग…