पेट्रोल-डीजल लगातार छठे दिन महंगा हुआ, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का रेट 72.24 रुपए

पेट्रोल-डीजल के रेट में मंगलवार को लगातार छठे दिन बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 7 पैसे बढ़कर 72.24 रुपए हो गई। मुंबई में भी पेट्रोल 7 पैसे महंगा हुआ है। वहां रेट 77.87 रुपए पहुंच गया है। मेट्रो शहरों में डीजल की कीमतों में 10 से 11 पैसे का इजाफा हुआ है।
कोलकाता में पेट्रोल 74.33 रुपए
मेट्रो शहरों में पेट्रोल

शहर सोमवार को रेट (रु/लीटर) मंगलवार को रेट (रु/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 72.17 72.24 7 पैसे
मुंबई 77.80 77.87 7 पैसे
कोलकाता 74.26 74.33 7 पैसे
चेन्नई 74.95 75.02 7 पैसे
मेट्रो शहरों में डीजल

शहर सोमवार को रेट (रु/लीटर) मंगलवार को रेट (रु/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 67.54 67.64 10 पैसे
मुंबई 70.76 70.86 10 पैसे
कोलकाता 69.33 69.43 10 पैसे
चेन्नई 71.38 71.49 11 पैसे
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 28 फरवरी से लगातार इजाफा हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के रेट और रुपए-डॉलर के एक्सचेंज रेट के आधार पर तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट तय करती हैं। इसके लिए 15 दिन पहले भारतीय क्रूड बास्केट के रेट को ध्यान में रखा जाता है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…