ट्रंप और किम जोंग की नहीं बन पाई बात, दक्षिण कोरिया ने कहा- हम फिर कोशिश करेंगे

सियोल: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच शिखरवार्ता विफल होने के बाद परमाणु कूटनीति को वापस पटरी पर लाने के लिए संघर्ष कर रहे दक्षिण कोरिया ने अमेरिका तथा उत्तर कोरिया के साथ त्रिपक्षीय वार्ता की वकालत की है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन के नेतृत्व में सोमवार को हुई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान बातचीत का प्रस्ताव आया. मून ने कहा कि सियोल की सर्वोच्च प्राथमिकता अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु वार्ता को पटरी से उतरने से रोकने की है.

उनका कहना है कि अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच परमाणु वार्ता को जल्द पटरी पर लाने के लिए दक्षिण कोरिया सक्रिय रूप से प्रयास करेगा. उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु परीक्षणों को लेकर तनाव उत्पन्न होने के बाद वाशिंगटन और प्योंगयांग के बीच परमाणु कूटनीति को लेकर वार्ता बहाल करने के लिए मून ने काफी प्रयास किया था.

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…