जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर जारी, हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी मारे गए

सुरक्षाबलों को त्राल के रेशी मोहल्ले में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। सोमवार शाम से त्राल में शुरू हुए मुठभेड़ में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया और आतंकियों के घर को उड़ा दिया। दोनों आतंकियों की लाश मिल गई है। सुरक्षाबलों ने इनके पास से राइफल समेत कई असलहे भी बरामद किए हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खात्मे को लेकर सुरक्षाबलों की ओर से चलाया जा रहा अभियान जारी है।

जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार शाम से ही मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबल सोमवार सुबह से ही इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद से ही सर्च ऑपरेशन चला रखा है।जिसके बाद शाम को यहां आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। कमांडर अधिकारी नीरज पांडे ने कहा कि आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ मेें दो आतंकी के मारेे जाने की सूूूूचना है। दोनों आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे।

सूत्रों की माने तो यह मुठभेड़ त्राल के रेशी मोहल्ले में शुरू हुई है। माना जा रहा है कि तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। 42 राष्ट्रीय राइफल्स, 180 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम इस मुठभेड़ को लीड कर रही है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है ताकि आतंकी मौके का फायदा उठाकर भाग न निकलें। सूत्रों का कहना है कि दो से तीन आतंकी फंसे हुए हैं। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध शुरू कर दिया।

  • Related Posts

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…

    लिव-इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- रिश्ता खत्म करना धोखा या फ्रॉड नहीं

    आपसी सहमति से बने संबंध टूटने पर अपने आप रेप का मामला नहीं बनता, शादी का झूठा वादा शुरू से होने पर स्थिति अलग सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप और…