प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद ससुराल में मनाई पहली होली, लिखा एक इमोशनल पोस्ट

21 मार्च को होली का त्योहार देशभर में मनाया गया। इस त्योहार को लेकर बॉलीवुड में भी काफी एक्साइटमेंट रहता है। होली इतना मजेदार त्योहार है कि इस हर कोई शौक से खेलता है। निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा की यह पहली होली थी और उन्होंने अपनी ससुराल में ही होली सेलिब्रेट किया। लेकिन वो इंडिया की होली को काफी मिस भी कर रही थीं।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स को होली की बधाई देते हुए लिखा कि वो इसे बहुत मिस कर रही हैं। प्रियंका ने लिखा, ‘होली मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं। आज के दिन इंडिया एक विशाल, कलरफुल स्ट्रीट पार्टी जैसा दिखता है। होली काफी मजेदार त्योहार है। इस दिन पड़ोसियों के साथ खाना, गाने और गुलाल खेलने का अलग ही मजा है। होली मेरा सबसे फेवरेट फेस्टिवल है क्योंकि मैं अपने बड़े परिवार के साथ मनाती थी। घर की बहुत याद आ रही है।

प्रियंका ने इस पोस्ट के साथ एक खास फोटो भी शेयर की है। यह फोटो जोनस ब्रदर्स के गाने सकर के वीडियो का है, जिसमें प्रियंका भी नजर आईं हैं।’

वहीं कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपने फैन्स को होली की बधाई दी। अक्षय कुमार ने अक्षय ने होली और नवरोज की मुबारकबाद दी है। वहीं अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर होली की बधाई एक छोटी से कविता के जरिए दी है।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…