जांच कमेटी ने आरोपी छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ने को कहा

भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की स्टूडेंट कांउसिल के अध्यक्ष सहित तीन सीनियर्स को रैगिंग मामले में सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ने की बात कही गई है। उन्हें भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं करने की हिदायत भी दी गई है। जूनियर द्वारा रैगिंग की शिकायत करने के बाद कमेटी ने यह रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कहा गया है कि सीनियर छात्रों ने गलती की है।

मैनिट की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर एक छात्र ने सीनियर छात्रों पर रैगिंग की शिकायत की थी। जांच कमेटी के सामने हुए बयान में सामने आया कि जूनियर छात्र ने सीनियरों का सम्मान नहीं किया था। ऐसे में सीनियर्स ने हॉस्टल में बुलाकर उसे भला बुरा कहा था। मारपीट किए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। स्टूडेंट कांउसिल के अध्यक्ष आदित्य की गलती यह है कि उनके सामने यह हुआ, लेकिन उन्होंने कॉलेज प्रबंधन तक को इसकी जानकारी नहीं दी।

सीनियर्स ने गलती की है, लेकिन यह इतना बड़ा मामला नहीं है कि इसके लिए उनका भविष्य खराब किया जाए। जबकि आरोपी छात्रों की डिग्री पूरी होने में एक ही महीना बचा है। इसलिए उन्हें चेतावनी दी जाती है कि वे दोबारा ऐसा न करें। अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जांच टीम ने इसकी रिपोर्ट बुधवार को डायरेक्टर को नहीं सौंपी।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…